मंगलवार, 4 जून 2019

एक कहानी ऐसी भी: बातों से हुआ प्रेम, पहली मुलाकात के दो दिन बाद ही कर ली शादी

कहा जाता है कि इंसान प्यार में अंधा और पागल हो जाता है, यहां भी कहानी कुछ वैसी ही थी। स्नेहा ने तुरंत हां कह दी। लेकिन सोचने वाली बात है, दोनों कभी एक दूसरे से मिले नहीं, लेकिन पूरी जिंदगी बिताने का वादा कर लिया।


स्नेहा ने कहा कि वह किसी के साथ दस साल का समय बिताने के बाद भी वो कनेक्शन नहीं महसूस कर सकतीं जो उन्हें हर्ष के साथ महसूस हुआ। इसके बाद बात आई शादी की। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था। हर्ष ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आए।
जोड़ियां तो रब ही बनाता है; ऐसा कभी कहा जाता था। लेकिन आज वक्त बदल चुका है जहां सोशल मीडिया पर प्यार होता है और सात जन्म निभाने के वादे भी कर लिए जाते हैं। यह सुनकर अगर आपको हैरानी हो रही है तो हम आपको एक ऐसी रियल लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जो फेसबुक पर शुरू हुई और हकीकत में शादी में बदल गई। स्नेहा ने अपनी कहानी फेसबुक पर ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पेज पर शेयर की है। हम उस कहानी को आप तक हूबहू पहुंचा रहे हैं।
स्नेहा कहती हैं, 'मैं उस वक्त 28 की थी और मुझे लग रहा था कि अब शादी की उम्र हो गई है तो मुझे शादी कर लेनी चाहिए। इसलिए मैंने कुछ लड़कों को देखना शुरू कर दिया, लड़के तो कई अच्छे दिखे, लेकिन वो कनेक्शन नहीं महसूस हुआ। एक दिन मैं फेसबुक पर ऐसे ही कुछ देख रही थी तो अपने टाइमलाइन पर मुझे एक मैसेज मिला।' स्नेहा को हर्ष ने मैसेज भेजा था जिन्हें वह जानती भी नहीं थीं। हर्ष ने उनसे पूछा कि क्या वे एक दूसरे को जानते हैं? स्नेहा ने बिना वक्त बेकार किए रिप्लाई कर दिया।
दोनों की बातें शुरू हुईं। वे अपने म्युचूअल फ्रेंड्स से लेकर जिंदगी के अनुभवों तक बातें करते। हर्ष उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और स्नेहा मुंबई में। लेकिन स्नेहा कहती हैं कि उन्हें कभी नहीं महसूस ही नहीं हुआ कि वे इतने दूर रहने वाले इंसान से बातें कर रही हैं। धीरे-धीरे वक्त आगे बढ़ रहा था और बातों का दायरा भी। ये बातें इतनी होने लगीं कि दोनों को वक्त का पता ही नहीं चलता। स्नेहा बताती हैं कि उनका दिन बिना हर्ष से बात किए नहीं गुजरता था। एक दिन तो बातों की इंतेहां हो गई। दोनों ने 18 घंटे बातें की। फोन की बैटरी खत्म होती तो चार्जिंग पॉइंट के पास बैठकर बातें कीं।
स्नेहा और हर्ष

स्नेहा और हर्ष

फोन से छूटे तो लैपटॉप पर बैठ गए और स्काइप पर शुरू हो गए। स्नेहा को लगा कि उन्हें हर्ष से बात करने की आदत पड़ गई है। उधर हर्ष के दिल में भी रिऐक्शन होने शुरू हो गए थे। उन्होंने अपना वॉट्सऐप स्टेटस बदलकर उसमें लिख दिया, 'आय एम इन लव'। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अपना सब्र खो दिया और स्नेहा को सीधे आई लव यू बोल दिया। वे हर बातचीत के अंत में स्नेहा को आय लव यू बोलते। लेकिन स्नेहा सिर्फ इतना कहतीं, ' ओके, थैंक यू।' लेकिन स्नेहा भी खुद को रोक नहीं सकीं और एक दिन अपने प्रेम का इजहार कर ही दिया।
कुछ ही दिनों बाद स्नेहा को एक ईमेल मिला। उस मेल में तीन कंकड़ बने थे। स्नेहा को याद आया कि उन्होंने हर्ष को पेंग्विन और कंकड़ की कहानी सुनाई थी जिसमें पेंग्विन प्यार का इजहार करने के लिए तीन में से एक कंकड़ चुनते हैं। उन्होंने तुरंत मेल का रिप्लाई किया और झट से हर्ष का भी रिप्लाई आ गया, 'विल यू मैरी मी।' कहा जाता है कि इंसान प्यार में अंधा और पागल हो जाता है, यहां भी कहानी कुछ वैसी ही थी। स्नेहा ने तुरंत हां कह दी। लेकिन सोचने वाली बात है, दोनों कभी एक दूसरे से मिले नहीं, लेकिन पूरी जिंदगी बिताने का वादा कर लिया।
स्नेहा इस पर कहती हैं हो सकता है हमने बातों से एक दूसरे को उतना न जाना हो, लेकिन जब आप प्यार में होते हैं तो आप सिर्फ महसूस करते हैं, ज्यादा दिमाग नहीं लगाते। प्यार में कोई समयसीमा नहीं होती। स्नेहा ने कहा कि वह किसी के साथ दस साल का समय बिताने के बाद भी वो कनेक्शन नहीं महसूस कर सकतीं जो उन्हें हर्ष के साथ महसूस हुआ। इसके बाद बात आई शादी की। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था। हर्ष ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आए। स्नेहा उन्हें एय़रपोर्ट पर रिसीव करने गईं। मिलते ही दोनों गले मिले। स्नेहा बताती हैं कि यह लम्हा कुछ ज्यादा ही खास था। दो दिन बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
स्नेहा और हर्ष की शादी को तीन साल हो गए हैं। वे एक दूसरे से अब भी वैसा ही लगाव महसूस करते हैं। दोनों किसी अनजान जगह पर ट्रिप पर जाते हैं, 90's के गाने सुनते हैं और एक दूसरे से ढेर सारी बातें करते हैं। एक बहुत दिलचस्प बात है जो आज भी दोनों नहीं जान सकें, वो ये कि वे फेसबुक पर कैसे जुड़े और किसने किसको रिक्वेस्ट भेजी थी। यह लाख टके का सवाल है जो दोनों अक्सर एक दूसरे से पूछते हैं और हंस पड़ते हैं।

“ज़िन्दगी में प्यार सिर्फ एक बार होता है”

ये है एकतरफा प्यार की दर्दभरी कहानी sad love story in hindi for boy
प्यार दोनों तरफ से हो ये जरूरी नहीं है। दुनियाभर में one sided लव स्टोरी भरी पड़ी है। उन्हीं में से एक कहानी sad love story in hindi हम आपके लिए लेकर आये हैं। ये स्टोरी प्यार करने वालों के लिए बहुत बड़ा मैसेज भी देती है।
बी. कॉम फाइनल ईयर में पढ़ने वाला राहुल अपनी क्लासमेट जिया से बहुत प्यार करता था। फाइनल ईयर में पहुंच जाने पर भी राहुल अब तक जिया से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाया था। क्लासमेट होने की वजह से राहुल और जिया में बातचीत तो होती थी, लेकिन सिर्फ जरुरत भर की।
राहुल बहुत ही शांत लड़का था। कॉलेज में भी उसके दोस्त बहुत कम थे। जिया को लेकर राहुल के मन में क्या फीलिंग थी, ये भी पूरे कॉलेज में सिर्फ उसके एक दोस्त श्याम को ही मालूम थी। श्याम अक्सर राहुल को ये कहा करता था कि वो जिया से अपने दिल की बात क्यों नहीं बोल देता।
कॉलेज के आखिरी दिनों में श्याम ने राहुल से कहा कि ‘ राहुल अब कुछ दिनों में हमारा कॉलेज खत्म हो जाएगा और अगर तुमने अभी जिया को अपने दिल की बात नहीं बताई तो फिर कभी नहीं बोल पाओगे ‘। श्याम की ये बातें सुननकर राहुल भी इस बारे में सोचने लगा।
एक दिन राहुल बड़ी हिम्मत कर के जिया के पास पहुंचा और बोला – “ जिया, मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं।“

जिया- हां राहुल, बोलो
राहुल(थोड़ा डरा हुआ सा धीमी आवाज में बोलता है)- जिया, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
जिया – क्या ?
राहुल (थोड़ा कॉन्फिडेंस के साथ) – हां जिया, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन काफी दिनों से मैं तुमसे ये बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था कि जब से मैंने तुम्हें देखा है और जाना है तब से तुम मेरी दुनिया बन गई हो।
जिया – तुम पागल हो गए हो राहुल । तुम होश में तो हो ना? तुम ये क्या कह रहे हो?
राहुल (पूरे कॉन्फिडेनस के साथ)- हां जिया, मैं तुमसे अपने दिल की बात कह रहा हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
जिया (गुस्से में)- लेकिन मैं तुमसे प्यार नहीं करती। मैं समझती थी कि तुम बहुत सीधे हो, लेकिन तुम तो….
जिया की ये बातें सुन राहुल की आंखों में आंसू आ जाते हैं और राहुल वहां से चला जाता है। कॉलेज खत्म होने के कुछ दिनों बाद जिया आगे की पढ़ाई करने के लिए बाहर चली जाती है।
लेकिन राहुल अब हमेशा जिया की याद में उदास रहने लगता है। 24 घंटे राहुल बस जिया को ही याद करता रहता है। उसकी मुस्कान, उसकी चलना, उसकी अदाएं और उसका वो इंकार। दुनियाभर के सामने राहुल बस अब अपनी झूठी मुस्कान ही दिखा पाता है। जिया को याद कर – कर के राहुल का हाल दिन-ब-दिन खराब होती चला जाती है।
फिर एक दिन जब राहुल के दोस्त श्याम को ये बात मालूम होती है कि राहुल ने जिया की याद में अपनी ये हालत बना ली है तो वो राहुल के पास जाता है और पूछता है कि ‘जब जिया तुमसे प्यार नहीं करती और अब वो दूर जा चुकी है तो तुमने उसकी वजह से अपनी ये हालत क्यों बना रखी है। तुम अब भी उसे अपने दिल में क्यों बिठा रखे हो। तुम्हें कोई और भी मिल जाएगी।‘


राहुल – श्याम, हासिल कर के तो हर कोई प्यार करता है, लेकिन खो कर प्यार करना ही तो असली प्यार है। मैं जिया से बहुत प्यार करता हूं और करता रहूंगा। चाहे वो मेरे पास हो या ना हो।

Dussehra 2020-: रावण कैसे बना दशानन? जानें उसके 10 सिरों के क्या हैं मायने

Dussehra 2019  Story of Dashanan :  दशहरा का त्योहार हम असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। इस दिन देशभर में र...